रामदेवरा पदयात्रा 21 को
अजमेर| अजमेरसे रामदेवरा के लिए पदयात्रा 21 फरवरी को प्रारंभ होगी। पंचायत समिति सदस्य शंकर सिंह रावत ने बताया कि हाथीखेड़ा से सुबह सवा 7 बजे 21 श्रद्धालु बाबा रामदेव के दर्शन करने के लिए पैदल रवाना होंगे।
पैदल यात्री लगातार आठ दिन की यात्रा पूरी कर बाबा के दर्शन करेंगे। पदयात्रा में चाय, नाश्ते और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। पदयात्रा में स्वेच्छा से अन्य पदयात्री भी शामिल हो सकते हैं।