गुगरवाल होंगे सांवरलाल जाट के एपीएस
अजमेर|जिला परिषदके मुख्य कार्यकारी लालाराम गुगरवाल केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री सांवरलाल जाट के एपीएस होंगे। इसके आदेश हो गए हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास फाइल पड़ी है, उनकी इजाजत के बाद ही गुगरवाल राजस्थान की जगह केंद्र सरकार की सेवा के अधीन होंगे। बताते हैं कि पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता के कारण फाइल अटक गई थी। गुगरवाल की सेवानिवृत्ति में अभी करीब 8-9 साल बाकी हैं, ऐसे में वे मौजूदा केंद्र सरकार के कार्यकाल में एपीएस रहेंगे। वैसे भी जिला परिषद में अब नई जिला प्रमुख बन गई हैं। जिला प्रमुख अपनी पसंद के अधिकारी की तैनाती करवाती है, ताकि तारतम्य बना रहे। अब तक सीमा माहेश्वरी जिला प्रमुख थी। इनके पति दिनेश ताेतला केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट के करीबी हैं। इसके चलते गुगरवाल जिला परिषद में तारतम्यता के साथ काम कर रहे थे। नई जिला प्रमुख के साथ ही सीईओ एसीईओ भी जल्द बदले जा सकते हैं।