- Hindi News
- वासुदेव देवनानी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग
वासुदेव देवनानी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग
अजमेर| जिलापरिषद के पूर्व सदस्य जिला प्रमुख पद की प्रबल दावेदार किरण जेदिया के पति ओमप्रकाश जेदिया ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिक्षा राज्यमंत्री पंचायतराज चुनाव के अजमेर प्रभारी वासुदेव देवनानी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि जिला प्रमुख के लिए विधायक भागीरथ चौधरी, सुशील कंवर पलाड़ा, शत्रुघ्न गौतम सुरेश रावत की सर्वसम्मति से किरण जेदिया का नाम तय हुआ, लेकिन देवनानी ने विधायकों की भावनाओं को मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचाकर गुमराह किया। इस संबंध में देवनानी का कहना है कि प्रदेशाध्यक्ष को इसकी जानकारी दे दी गई थी। विधायकों से भी व्यक्तिगत रूप से बातचीत की थी। पार्टी नेतृत्व में ही टिकट का निर्णय किया गया।