प्रभारी आईएफएस गोयल ने की समीक्षा
अजमेर| वनमंत्री राजकुमार रिणवा के निर्देश पर एपीसीसीएफ अनिल गोयल मंगलवार को अजमेर पहुंचे और वन अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। पिछले दिनों वन मंत्री राजकुमार रिणवा ने जयपुर में विभिन्न पदों पर बैठे आईएफएस अफसरों को अलग-अलग जिलों में पहुंच कर तीन दिन तक प्रवास के निर्देश दिए थे। गोयल ने उन्होंने डीएफओ राजीव चतुर्वेदी के साथ जिले में जारी वानिकी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अजमेर, पुष्कर, ब्यावर, सरवाड़, किशनगढ़, नसीराबाद रेंजों में अमलदरामद के मामलों की स्थिति, अवैध आरा मशीनों पर अंकुश के प्रयासों वन्य जीवों के शिकार प्रकरणों समेत विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली।