- Hindi News
- कैंपस इंटरव्यू में 15 विद्यार्थियों का चयन
कैंपस इंटरव्यू में 15 विद्यार्थियों का चयन
अजमेर| भगवंतग्रुप की ओर से आयोजित कैंपस इंटरव्यू में इंडियन आर्मी यूई स.-25 के लिए 15 विद्यार्थी चयनित हुए। यह इंटरव्यू बी. टेक. करने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। इसमें सभी ब्रांचेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इंडियन आर्मी के लिए चयनित विद्यार्थियों का अब एस.एस.बी. के 5 दिवसीय साक्षात्कार लिया जाएगा। भगवंत ग्रुप के चेयरमैन इंजी. अनिल सिंह ने इंडियन आर्मी में चयनित छात्रों को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि भगवंत ग्रुप की ओर से प्रतिमाह, सेमीनार, कान्फ्रेंस, पर्सनेलिटी डवलपमेंट क्लासेज, वर्कशॉप आयोजित किए जाते हैं।