73 जगहों पर पकड़ी बिजली चोरी
अजमेर | अजमेरडिस्कॉम की विजिलेंस टीमों ने गुरुवार को विभिन्न वृत्तों के 73 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ कर 12 लाख 63 हजार 371 रुपए का जुर्माना लगाया। एएसपी (सतर्कता) राममूर्ति जोशी ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए गुरुवार को भी भीलवाड़ा वृत्त में 7 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी, जहां 80 हजार रुपए का राजस्व निर्धारण किया गया। झुंझुनूं वृत्त में 13 स्थानों पर 1 लाख 45 हजार 432 रुपए, सीकर में 3 स्थानों पर 65 हजार, चित्तौड़गढ़ में 30 स्थानों पर 77 हजार रुपए, प्रतापगढ़ में 8 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ते हुए 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। डूंगरपुर में 6 स्थानों पर 55 हजार 939 रुपए, उदयपुर में 5 स्थानों पर 1 लाख रुपए तथा राजसमंद में 1 स्थान पर 7 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। इसी दिन विभिन्न वृत्तों में 56 मोबाइल टावरों की भी जांच की गई। नागौर में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।