पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वक्त पर सुलझाएं उपभोक्ताओं की समस्याएं

वक्त पर सुलझाएं उपभोक्ताओं की समस्याएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | अजमेरडिस्कॉम के एमडी हेमंत कुमार गेरा ने इंजीनियरों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका तय वक्त पर निस्तारण करें। उपभोक्ताओं को बिजली बचाने के लिए जागरूक करें। गेरा गुरुवार को पंचशील स्थित कार्पोरेट कार्यालय सभागार में आयोजित निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति काफी गंभीर हैं। ऐसे में अभियंता दर्ज शिकायतों का समयबद्धता के साथ निस्तारण करें। सुगम, संपर्क पोर्टल के साथ विद्युत चौपालों में उजागर समस्याएं प्राथमिकता से हल करें। बैठक में निदेशक वित्त नरेंद्र कुमार माथुर, मुख्य अभियंता बी.एस. र|ू (अजमेर), आरपी सुखवाल (उदयपुर) केपी वर्मा (झुंझुनूं) बीएम भामू (वाणिज्य), उपमुख्य अभियंता डीके शर्मा (आईटी) समेत अन्य अफसर मौजूद थे।

ये निर्देश भी दिए

}बिजलीकी बचत के लिए जागरूक करें। एलईडी लाइट से बिजली बचत की जानकारी प्रचारित करें।

}उपभोक्ताओं के मीटरों की फोटो बिलिंग के साथ आवश्यक रूप से कराएं, क्रॉस चैकिंग भी कराएं।

}अधिक राशि बकाया रहने के मामलों में एफआईआर दर्ज कराएं।

}इंजीनियर क्षेत्र के खराब एवं बंद मीटरों को दो माह की अवधि के भीतर बदलेंगे। गत 31 दिसंबर तक खराब मीटरों को मार्च तक आवश्यक रूप से बदलें।