पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवंत ग्रुप द्वारा कैम्पस इंटरव्यू का सफल आयोजन

भगवंत ग्रुप द्वारा कैम्पस इंटरव्यू का सफल आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| भगवंतग्रुप परिसर में गुरुवार को कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किया गया। जिसके लिए मोहाली की कम्पनी एकेडमिक ग्रुप काॅम को आमन्त्रित किया गया था। इसमें कम्प्यूटर, इलेक्ट्रानिक्स, एमबीए, बीबीए, बीसीए, आईटी, एमसीए, पीजीडीसीए लगभग सभी ब्रांचेज के विद्यार्थी शामिल हुए। कम्पनी द्वारा प्रेजेन्टेशन के बाद आयोजित लिखित परीक्षा में करीब 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का पर्सनल इंटरव्यू लिया गया। जिसमें 13 विद्यार्थी चयन हुए। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर डॉ. केके उपाध्याय, डीन इंजी. धर्मेंद्र दुबे सभी विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित थे।

छात्रोंके उज्जवल भविष्य के लिए निशुल्क कक्षाएं

अजमेर|संकल्पकंपटीशन क्लासेज द्वारा गत वर्ष राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। विद्यार्थियों को राजस्थान सामान्य ज्ञान, तर्क शक्ति, अंग्रेजी ग्रामर करंट अफेयर्स की 45 दिन की निशुल्क कक्षाएं दी गई थी। जिससे कई विद्यार्थी लाभांवित हुए। प्रतियोगिता कि तिथि 28 सितंबर रखी गई थी। विद्यार्थियों के अनुराध पर उसे स्थगित करते हुए नई तिथि 4 अप्रैल 2015 कर दी गई है। विद्यार्थी भाग लेकर निशुल्क कक्षाओं का लाभ ले सकते हैं।

एलईडीऔर एसी हो गए सस्ते

अजमेर|स्टेशनरोड स्थित मोइनिया इस्लामिया के पास स्थित मारुती इलेक्ट्रानिक्स के संचालक किशोर टिलवानी ने बताया कि ब्रांडेड कंपनी के एलईडी डिस्काउंट रेट पर उपलब्ध है। वीडियोकॉन, वोल्टाज, गोदरेज हो गए सस्ते साथ ही डिस्काउंट स्कीम जीरो प्रतिशत चल रही है। सैमसंग एलईडी जीरो प्रतिशत फाइनेंस पर उपलब्ध है। एलजी वीडियोकॉन का विवाह पैकेज सस्ते दामों पर, समफनी, केनस्टार, खेतान कूलर डिस्काउंट स्कीम के साथ उपलब्ध हैं। सूर्या कूलर बड़ा 2990 रुपए का यह दाम केवल 7 दिनों के लिए है। पुराना कूलर, कलर टीवी, पुराना फ्रिज, वाशिंग मशीन, सीडी प्लेयर, मिक्सी पर एक्सचेंज ऑफर चल रहा है।