पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

1. सुरक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनी सुरक्षा अपने हाथ : चार सीसीटीवी कैमरे लगाए

मदार गेट के दुकानदार बन गए मिसाल सुरक्षा और सफाई के खुद जुटाए साधन

बाजार में दो बड़ी समस्याएं होती हैं

2. सफाई

सुरक्षाऔर सफाई के समाधान के लिए मदार गेट के दुकानदारों ने मिसाल कायम कर दी है। व्यापारियों ने भास्कर के समाधान मिलजुलकर अभियान से जुड़ते हुए खुद के खर्च पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और सफाई के लिए डस्टबिन लगाने की तैयारी कर ली है। मदारगेट व्यापारिक एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को दुकानदारों को कचरा पात्र दिए जाएंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मदार गेट स्थित कस्तूरबा अस्पताल परिसर में दोपहर एक बजे इसके लिए एक समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, नगर निगम के सीईओ सीआर मीणा तथा क्षेत्रीय पार्षद भागीरथ जोशी उपस्थित रहेंगे।

गुप्ता ने बताया कि बाजार में कचरा बिखरा रहे, इसके लिए दुकानदारों को लोहे के कचरा पात्र दिए जाएंगे। समारोह में सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण भी होगा। एसोसिएशन की ओर से मदारगेट बाजार में कैमरे लगाए गए हैं, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा सके। समारोह में मदारगेट बाजार के सभी दुकानदारों को आमंत्रित किया गया है।

40 डस्टबिन बनवाए हैं, सब पर होगा नंबर

व्यापारियोंके लिए लोहे के 40 मजबूत डस्टबिन बनवाए गए हैं। इन सभी पर नंबर होंगे। इनमें जमा सूखा कचरा शाम को खाली कर डस्टबिन व्यापारी दुकान में रख लेंगे।

इतनीसभ्यता तो ग्राहकों को दिखानी होगी

ग्राहकोंको भी इतनी सभ्यता दिखानी होगी कि वे डस्टबिन को पीकदान समझें। व्यापारी प्रयास कर रहे हैं कि गीले कचरे के लिए भी अलग से पात्र की व्यवस्था कर दी जाए।

चौपड़ पर लगा सरकारी कैमरा बंद है

मदारगेटचौपड़ पर हालांकि निगरानी के लिए सरकार ने कैमरा लगा रखा है, लेकिन वो बंद पड़ा है। इसी तरह फुट ओवरब्रिज पर लगे कैमरे भी बंद हैं।

व्यापारियोंको एक जाजम पर आना होगा

मदारगेटके व्यापारियों को सुरक्षा के मुद्दे पर अब एक जाजम पर आना होगा। चौपड़ के चार रास्ते हैं। चारों के व्यापारी अलग-अलग हैं। हालांकि नाम मदारगेट व्यापारिक एसोसिएशन ही है।

लोहे के मजबूत डस्टबिन प्रत्येक दुकानदार को दिए जाएंगे, ताकि दुकान का कचरा उसमें डाला जा सके।

एक समाधान यह भी : क्लॉक टावर थाना पुलिस रखे बाजारों में सीसी टीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग का रिकाॅर्ड

व्यापारियोंकी इस पहल को पुलिस का सहयोग मिल जाए तो मिलजुल कर एक बड़ा समाधान निकल सकता है। सीसीटीवी से निगरानी और रिकाॅर्ड रखने का काम यदि क्लॉक टावर थाना पुलिस अपने पास रखे तो व्यापारी तनाव मुक्त हो सकते हैं। व्यापारी पुलिस को टीवी और कम्प्यूटर आदि साधन उपलब्ध कराने को तैयार हैं। लेकिन पुलिस इसे फिलहाल सिरदर्द मानकर चल रही है। एक स्थानीय व्यवसायी के मुताबिक पुलिस यह व्यवस्था अपने हाथ में लेने को तैयार नहीं हुई है।

30दिन की रिकाॅर्डिंग रहेगी, चार कैमरे और लगेंगे

इसबाजार में आठ कैमरों से 30 दिन की रिकाॅर्डिंग रखी जाएगी। फिलहाल चार कैमरे लगे हैं। बाकी चार कैमरे जल्दी ही लगाए जाएंगे।

इन दो कैमरों में से एक से मदारगेट की ओर तथा दूसरे से क्लॉक टावर बाजार की ओर रहेगी निगरानी।

4. चौथाकैमरा भी इसी खंभे पर लगाया गया। इससे चंदीराम एंड संस, रामेश्वर लाल सालिग राम तथा गोपालजी कांच वालों की ओर के बाजार पर निगरानी रहेगी।

3. तीसराकैमरा संचेती मार्केट के पास ही बिजली के एक खंभे पर लगाया गया। इससे क्लॉक टावर की ओर के मार्केट पर निगरानी रहेगी।

2. दूसराकैमरा संचेती मार्केट की दिशा में एक होटल पर लगाया गया है। इससे बाटा शू कंपनी, साइकिल स्टैंड, और फुट ओवरब्रिज तक निगरानी रहेगी।

1. एककैमरा बाटा शू कंपनी के ऊपर लगाया गया है। इससे संचेती मार्केट और आसपास के क्षेत्र पर निगरानी रहेगी।

सीसीटीवी कैमरे। वारदात तत्काल रुक सके तो क्या हुआ, कम से कम उसकी रिकाॅर्डिंग तो हो जाए।