शिक्षा संबलन का दूसरा चरण 11 12 को
अजमेर| राजस्थानप्रारंभिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में 11 12 फरवरी को शिक्षा संबलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में प्रशासनिक अफसर पहुंचेंगे और व्यवस्थाएं जांचेंगे। बच्चों के शैक्षिक स्तर का भी आकलन करेंगे।
स्कूलों की सामान्य जानकारी, पिछले वर्ष के मुकाबले शैक्षणिक स्तर में हुए सुधार, शिक्षण प्रक्रिया का अवलोकन, उच्च प्राथमिक स्कूलों में कम्प्यूटर, विज्ञान एवं गणित किट से संबंधित, पुस्तकालय, पेयजल एवं शौचालय की स्थिति, एसएमसी बैठक आदि की जांच होगी। कलेक्टर आरुषि ए. मलिक समेत अन्य अफसर 11 12 फरवरी को विभिन्न स्कूलों की जांच करेंगे। कलेक्टर आरुषि मलिक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करेंगी।