आरपीएससी-आरएएस 2012 के साक्षात्कार शुरू
अजमेर| आरएएस2012 के साक्षात्कार सोमवार से वापस शुरू हो गए। राजस्थान लोक सेवा आयाेग की ओर से साक्षात्कार के लिए दो बोर्ड गठित किए गए हैं। पहले दिन 30 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुबह 9 बजे दोपहर 1.30 बजे दो बोर्ड में साक्षात्कार किए गए। प्रत्येक बोर्ड ने 15-15 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार किए। साक्षात्कार का यह चरण 4 मार्च तक चलेगा और इसमें कुल 480 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार किए जाएंगे।