- Hindi News
- 0.3 डिग्री लुढ़का पारा, दिन में बादलों ने बढ़ाई सर्दी
0.3 डिग्री लुढ़का पारा, दिन में बादलों ने बढ़ाई सर्दी
अजमेर. मौसम का मिजाज सोमवार को और नरम हुआ। न्यूनतम पारे में 0.3 डिग्री की गिरावट रही। बादल छाए रहने से मौसम में सर्दी का असर बना रहा। हल्की गलन भी महसूस की गई।
सुबह धूप खिली हुई थी, मगर दोपहर में कुछ देर के लिए बादल भी छाए। इससे मौसम में ठंडक हो गई। सर्द हवाएं चलने से भी लोग दिन में धूप के बावजूद गर्म कपड़ों में ही नज आए। सूर्यास्त के बाद मौसम में ठंड का असर और तेज हो गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को सुबह की आर्द्रता 62 प्रतिशत तथा शाम की आर्द्रता 41 प्रतिशत रही।