पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयंसेवकों का चयन 18 19 को

स्वयंसेवकों का चयन 18 19 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वयंसेवकों का चयन 18 19 को

अजमेर| नागरिकसुरक्षा विभाग द्वारा अजमेर में 50 स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण के लिए चयन 18 19 फरवरी को होगा। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक आम नागरिक कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक, अजमेर का मूल निवास प्रमाण-पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं एक फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना होगा।

पुरस्कारके लिए आवेदन मांगे

अजमेर| कंज्यूमरयूनिटी एंड ट्रस्ट सोसायटी (कट्स) के लोकप्रिय ग्रामीण भीत्ति पत्र “ग्राम गदर’ के प्रकाशन के 33 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वर्ष 2014 के दौरान श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। संस्थान के अनुसार इस वर्ष “जैविक खेती’ विषय पर प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। पत्रकारों से वर्ष 2014 में जैविक खेती विषय पर प्रकाशित खबरों लेख आदि की कटिंग अन्य संबंधित दस्तावेजों सहित प्रविष्टियां 31 मार्च तक आमंत्रित की गई है। पत्रकार अपनी प्रविष्टि “कंज्यूमर यूनिटी एंड ट्रस्ट सोसायटी’ (कट्स) डी-217, भास्कर मार्ग, बनीपार्क, जयपुर-302016 भेज सकते हैं।

बालिकाओंको सिखाए आत्मरक्षा के गुर

अजमेर| राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फॉयसागर में चल रहे आत्मरक्षा शिविर के नौवें दिन सोमवार को प्रशिक्षिका संतोष कंवर राठौड़ द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। शिविर में छात्राओं को लाठी-मार, ठोडी मार कैंची मार सिखाया गया।

शिवानाआज अजमेर आएंगे

अजमेर| राष्ट्रीयसफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम शिवाना मंगलवार को अजमेर आएंगे। शिवाना दोपहर 2 बजे जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के साथ बैठक लेंगे।