जीत पर अदा किया शुक्राना
अजमेर | जम्मूकश्मीर के कालाकोट राजौरी क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर अब्दुल गनी कोली ने सोमवार को सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जियारत की। उन्होंने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर शुक्राना अदा किया। खादिम एसएफ हसन चिश्ती ने उन्हें जियारत कराई, दस्तारबंदी की और तबर्रुक भेंट किया।