अजमेर| लोकोमैदान पर आगामी गुरुवार से मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता आयोजन सचिव महफूज खान ने बताया कि मास्टर्स कप में भाग लेने की इच्छुक क्रिकेट टीमें अपनी प्रविष्टि केसरगंज स्थित सूरज टेलीकॉम पर 10 फरवरी तक जमा करा सकती हैं।