पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह शाम सर्दी, दोपहर में गर्मी का अहसास

सुबह-शाम सर्दी, दोपहर में गर्मी का अहसास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | मौसममें परिवर्तन का असर दिखने लगा है। सुबह-शाम सर्दी और दोपहर में गर्मी रहने लगी है। मंगलवार को न्यूनतम पारे में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह मौसम में ठंड के साथ हल्की गलन भी महसूस की गई। धूप खिलने के साथ ही मौसम सामान्य हो गया।

दोपहर में धूप के तेवर तीखे हो गए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री था। मंगलवार को सुबह की आर्द्रता 60 तथा शाम की आर्द्रता 27 प्रतिशत रही।