- Hindi News
- अब राशन कार्ड पर 3 की जगह मिलेगा 4 लीटर केरोसिन
अब राशन कार्ड पर 3 की जगह मिलेगा 4 लीटर केरोसिन
अजमेर | जिनपरिवारों के पास गैस कनेक्शन नहीं है और जो राशन कार्ड के जरिए हर महीने केरोसिन प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें अब 3 के बजाय 4 लीटर केरोसिन दिया जाएगा। केरोसिन की प्रति लीटर दर में 25 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। डीएसओ सुरेश सिंधी बताया कि अब तक केरोसिन 17.25 पैसे प्रति लीटर की दर से दिया जाता था, अब नई दर से 17.50 पैसे प्रति लीटर दिया जाएगा। यह व्यवस्था 16 फरवरी से लागू होगी। उल्लेखनीय है कि जिले में करीब 4 लाख लोग राशन की दुकानों से केरोसिन लेते हैं।