पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीटीआई परीक्षा के द्वितीय पेपर में आधा घंटा कम मिलेगा

पीटीआई परीक्षा के द्वितीय पेपर में आधा घंटा कम मिलेगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। आरपीएससी की ओर से 21 फरवरी को ली जाने वाली पीटीआई ग्रेड सैकंड व थर्ड प्रतियोगी परीक्षा 2013 के द्वितीय पेपर में अभ्यर्थियों को इस बार पेपर हल करने के लिए आधा घंटा कम मिलेगा। आयोग द्वारा वेबसाइट पर जारी पाठयक्रम में यह खुलासा हुआ है, जबकि पीटीआई ग्रेड सैकंड व थर्ड 2011 में इस पेपर को हल करने के लिए ढाई घंटे का समय दिया गया था।
2013 की परीक्षा का पाठ्यक्रम वेबसाइट पर दिया है। पीटीआई प्रतियोगी परीक्षा 2013 के दो पेपर होंगे। दोनों ही पेपर का समय दो-दो घंटे है।

'पीटीआई 2013 में सैकंड पेपर में समय दो घंटे का दिया गया है, लेकिन पिछली परीक्षा में कितना समय था और इस बार समय घटाया है या नहीं, इस मामले को दिखाऊंगा।' नरेश कुमार ठकराल, सचिव, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर