पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजमेर जम्मूतवी एक्सप्रेस में अब मिलेगा ऑन कॉल खाना

अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में अब मिलेगा ऑन कॉल खाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | रेलवेद्वारा रसोई यान रहित रेलगाड़ियों में आॅन काॅल खान-पान सुविधा शुरू की गई है प्रथम चरण में यह सुविधा दिल्ली-अमृतसर एवं दिल्ली-जम्मूतवी रेलखंड पर गुजरने वाली 14 गाड़ियों में प्रारंभ की गई थी। यहां योजना सफल हो जाने के बाद अब उत्तर पश्चिम रेलवे से गुजरने वाली 4 गाड़ियों में भी यह शुरू की गई है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे परिक्षेत्र से गुजरने वाली 4 गाड़ियों अजमेर-जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस, दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय गरीब रथ एक्सप्रेस, गोरखपुर-हिसार-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस एवं दिल्ली-भटिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस में यह आॅन काॅल खान-पान सुविधा प्रारंभ की गई है। यात्री को आॅन काॅल खाना बुक कराने के लिए आरक्षित सीट वाले यात्री आॅनलाइन www.ecatering.irctc.co.in, काॅल सेंटर 1800-1034-139 पर काॅल करके अथवा sms meal pnr 139 द्वारा भी बुक करवाया जा सकता है। प्रतीक्षारत आरक्षण वाले यात्री केवल काॅल एवं एसएमएस द्वारा ही खाना बुक करवा सकेंगे। नियत समय लगभग 2 घंटे पूर्व खाना बुक करवाने पर चयनित स्टेशनों पर यात्रियों को उनके आॅर्डर के अनुसार खाना पहुंचाया जाएगा।