- Hindi News
- नए राशन कार्डों पर लगेगी गैस कनेक्शन होने की सील
नए राशन कार्डों पर लगेगी गैस कनेक्शन होने की सील
अजमेर|नए बनेराशन कार्डों पर अब रसद महकमा गैस सिलेंडर होने की सील लगवाएगा, ताकि राशन डीलर को केरोसिन वितरण के समय उपभोक्ता के पास गैस कनेक्शन होने की जानकारी मिल सके। गैस उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर की डिलिवरी लेते समय मूल राशनकार्ड दिखाना होगा तथा उसकी फोटो कॉपी देनी होगी। अधिकतर परिवारों के पास गैस कनेक्शन हैं। इसके बावजूद राशन की दुकानों पर लोग अपना राशनकार्ड लेकर केरोसिन लेने पहुंच जाते हैं। एक राशन कार्ड पर हर महीने 4 लीटर केरोसिन मिलता है, जबकि गैस कनेक्शन लेने वाले लोग केरोसिन लेने के लिए अपात्र होते हैं। इसलिए डीएसओ ने सभी गैस एजेंसियों को राशन कार्डों पर गैस कनेक्शन (एसबीसी या डीबीसी) की मोहर लगाने के निर्देशित किया है।
^कईआवेदकों ने राशन कार्ड में गैस कनेक्शन होने की जानकारी छिपाई है। ये लोग केरोसिन लेने के लिए राशन की दुकानों पर पहुंच जाते हैं। इससे केरोसिन की कालाबाजारी होने की आशंका रहती है। इसलिए अब नए राशन कार्डों पर गैस कनेक्शन होने की सील लगाई जा रही है। -सुरेशसिंधी, डीएसओ,अजमेर