पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव परिवार की वैदिक रीति रिवाज से प्राण प्रतिष्ठा

शिव परिवार की वैदिक रीति-रिवाज से प्राण-प्रतिष्ठा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|श्री तैलिकवैश्य समाज सभा की ओर से काली माता मंदिर में गुरुवार को शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर भैरू मंदिर स्थल के जीर्णोद्धार का भी शुभारंभ किया। अध्यक्ष कैलाश झालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम सोहनलाल पंचोली के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सोहनलाल पंचौली हेमराज मंगरोला ने कहा कि समाज में फैल रही बुराइयों को कम कर समाज विकास में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर श्यामलाल हाड़ा, बाबूलाल साहू, जगदीश सुजोड़िया, सचिव गुलाबचंद साहू, कोषाध्यक्ष किशन गोपाल पंचोली, बाबूलाल साहू, सहसचिव धर्मीचंद किसोदनिया, सह कोषाध्यक्ष प्रशांत साहू जयप्रकाश धावा, मिट्‌ठूलाल धावा समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।