पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज आएंगे उत्तर पश्चिम रेलवे के जीएम

आज आएंगे उत्तर पश्चिम रेलवे के जीएम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| उत्तरपश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अनिल सिंहल सालाना निरीक्षण के लिए शुक्रवार को अजमेर आएंगे। इस मौके पर वे अजमेर रेलवे स्टेशन पर स्थापित किए गए सोलर पैनल का भी निरीक्षण करेंगे। सिंहल अपने निरीक्षण की शुरुआत सुबह 9 बजे अजमेर मंडल के आबू रोड से करेंगे। यहां वे नए टीटी रनिंग रूम, गार्ड ड्राइवर रनिंग रूम नए डीजल ट्रेनिंग सेंटर भवन का शुभारंभ करेंगे। सिंहल शाम 6 बजे इंस्पेक्शन स्पेशल ट्रेन से अजमेर पहुंचेंगे। यहां वे सोलर पैनल तथा अधिकारी विश्राम गृह में बने एक नए कमरे का उद्‌घाटन करेंगे। इस मौके पर सिंहल अजमेर मंडल के सांसदों एवं विधायकों से भी चर्चा करेंगे। वे अधिकारियों की समीक्षात्मक मीटिंग भी लेंगे।