जिला बार एसोसिएशन के सालाना चुनाव आज
अजमेर| जिलाबार एसोसिएशन के सालाना चुनाव शुक्रवार को जिला न्यायालय स्थित बार एसोसिएशन के सभा कक्ष में होंगे। चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए होने वाले चुनाव में बार के 1490 सदस्य वकील मतदाता हैं जो मतदान का उपयोग कर सकेंगे। मतदान के लिए 20 से अधिक बूथ लगाए गए हैं। मतदान केंद्र के बाहर सदस्यों के नाम की सूची उनके क्रमांक सहित फ्लैक्स बोर्ड पर लगाई गई है। बार चुनाव में पहली बार मतदाताओं की अंगुली पर स्याही भी लगाई जाएगी। बार अध्यक्ष अजय त्रिपाठी और सचिव धर्माराम चौधरी ने बताया कि चुनाव अधिकारी राजीव जोशी की अगुआई में बनी चुनाव समिति चुनाव का संचालन करेगी। चुनाव में जिले की विभिन्न बार से सदस्य वकीलों के आने की उम्मीद है।