संकीर्तन एवं कलश यात्रा का हुआ स्वागत
अजमेर | स्वामीग्वालानंद आश्रम खारी कुई की ओर से गुरुवार को सुबह 9 बजे से दरबार परिसर से संकीर्तन यात्रा एवं कलश यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा खारी कुई, डिग्गी बाजार, डिग्गी चौक, प्लाजा सिनेमा रोड, डॉ. चोइथराम गिदवानी बाजार, कवंडपुरा, मदार गेट, घी मण्डी,अहाता मोहल्ला श्रीटॉकीज होते होकर आश्रम पहुंची।
प्रवक्ता रमेश लालवानी ने बताया कि पूरे मार्ग में यात्रा का पुष्प वर्षा,प्रसाद वितरण कर, माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। उसके बाद शिव रुद्र यज्ञ में पांच जोड़ों ने संत स्वामी चेतन कृष्ण के नेतृत्व सामग्री की आहुति दी। शाम को संत स्वामी चेतन कृष्ण, संत रमेश नारवानी एवं अन्य संतों के प्रवचन हुए। स्वामी चेतन कृष्ण ने कहा कि मानव जीवन दुर्लभ है, इसका लाभ संतों द्वारा बताए गये मार्ग पर चल कर सफल बनाना चाहिए। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार सुबह 10.30 बजे से सत्यनारायण भगवान की कथा एवं शाम 5 बजे से माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा।
वाषिर्कोत्सव के दौरान िनकाली गई कलश यात्रा।