- Hindi News
- पौधरोपण के लिए पैसा नहीं, भामाशाहों से लें मदद
पौधरोपण के लिए पैसा नहीं, भामाशाहों से लें मदद
अजमेर | वनमंत्रीराजकुमार रिणवा ने वन अधिकारियों काे साफ कर दिया है कि पौधरोपण के लिए बजट नहीं मिलेगा। स्थानीय स्तर पर भामाशाह जैसी स्कीम शुरू की जाए या एनजीओ से सहयोग लेकर पौधे लगाए जाएं। वे गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। स्थानीय अधिकारी भी कलेक्ट्रेट स्थित नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर(एनआईसी) में इस कान्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। रिणवा ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि सहायक वन पाल स्तर के तक के सभी अधिकारी एक-एक ग्राम पंचायत गोद लेंगे। इन गांवों में पौधरोपण कराया जाए। विभागीय नर्सरियों में तैयार किए जा रहे शीशम, अरडू, बरगद, नीम पीपल आदि पौधों को प्रमुखता दी जाए। पौधे लगाने के लिए स्थानीय स्तर पर भामाशाह जैसी स्कीम चलाई जाए। किसी स्वयं सेवी संस्था का सहयोग भी लिया जा सकता है। रिणवा ने 17 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर सभी डिवीजन और रेंज में श्रमदान कर पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में डीएफओ और रेंजरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अजमेर, किशनगढ़, पुष्कर, सरवाड़, ब्यावर और नसीराबाद नर्सरी में पौधरोपण किए जाएंगे। तीन दिवसीय दौरे पर आए अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एपीसीसीएफ अनिल कुमार गोयल जयपुर रवाना हो गए।