पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थर्मामीटर तोड़ पारा खा गई छात्रा

थर्मामीटर तोड़ पारा खा गई छात्रा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हॉस्टल में अचेत अवस्था में मिली

अजमेर|निजीविश्वविद्यालय की एक छात्रा ने गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मरक्यूरी (पारा) का सेवन कर लिया। छात्रा वैशाली नगर स्थित एक हॉस्टल में रहती है। साथी छात्राओं की सूचना पर हॉस्टल वार्डन ने पीड़ित छात्रा को जेएलएन अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आंध्रप्रदेश स्थित गुंटूर निवासी गोगला नागम दिव्या पुत्री श्रीनिवास निजी विश्वविद्यालय में एग्रीकल्चर विभाग की छात्रा है।

वह वैशाली नगर स्थित गुप्ता हॉस्टल में रहती है। उसने हॉस्टल में थर्मामीटर तोड़कर पारा खा लिया। अचेत अवस्था में साथी छात्राओं ने जब उसे देखा तो वॉर्डन को इसकी सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि दिव्या फिलहाल अचेत अवस्था में है। इस वजह से उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। दिव्या के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। इस बारे में पता लगाया जा रहा है कि दिव्या ने यह कदम क्यों उठाया।

अस्पताल में छात्रा