ऑनलाइन परीक्षा में घट सकती है पेपर अवधि
पशुपालन चिकित्सा अधिकारी परीक्षा संपन्न
76.89 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी ऑनलाइन परीक्षा
सिटीरिपोर्टर| अजमेर
राजस्थानलोक सेवा आयोग की ओर से पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए गुरुवार को संवीक्षा परीक्षा 2013 ऑनलाइन आयोजित की गई। परीक्षा में 76.89 फीसदी अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
जयपुर के कूकस स्थित आर्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी तथा शंकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परीक्षा केंद्रों में पशु चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी के 350 पदों के लिए ली गई इस परीक्षा के लिए कुल 948 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। इनमें से ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए 729 अभ्यर्थी पहुंचे। आयोग के माध्यम से इस साल की यह पहली ऑनलाइन परीक्षा है। आयोग सचिव नरेश कुमार ठकराल के मुताबिक आयोग की ओर से लंबे समय बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई है।
समय घटाने की मांग की गई है
^ऑनलाइनपरीक्षा के अभ्यर्थियों ने दो घंटे की अवधि अधिक बताई है। अभ्यर्थियों ने समय अवधि कम करने की मांग की है। आयोग इस पर विचार कर सकता है। नरेशकुमार ठकराल, सचिव, राजस्थान लोक सेवा आयोग
प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, नकल नहीं होगी
आयोगअधिकारी अब यह मान कर चल रहे हैं कि दो घंटे में से अभ्यर्थी आधा घंटे पहले भी पेपर हल कर लेता है, तो ऐसे में नकल की संभावना बनी रहती है। अभ्यर्थी ताक-झांक कर छूटे प्रश्नों को हल करने के लिए नकल का प्रयास करेगा। समय कम रहा, तो ऐसे में प्रतिस्पर्द्धा अधिक रहेगी और नकल की संभावना कम हो सकती है। अभीतीन परीक्षाएं और होनी हैं : इसवर्ष जून महीने में तीन परीक्षाएं ऑनलाइन प्रस्तावित हैं। इनमें चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर अन्य पदों के लिए संवीक्षा परीक्षा 2014, प्रवक्ता(तकनीकी शिक्षा) संवीक्षा परीक्षा 2014 और कारागार विभाग में सहायक कारापाल के 42 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रस्तावित हैं। आयोग ने इस साल के परीक्षा कैलेंडर में भी इन परीक्षाओं का विवरण दिया है।