फरहाद, अकलेश की दोहरी जीत
अजमेर| अजयमेरूप्रेस क्लब कैरम प्रतियोगिता की युगल स्पर्धा के पहले दिन गुरुवार को फरहाद सागर एवं अकलेश जैन की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरी जीत दर्ज की। गांधी भवन परिसर स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में इस जोड़ी ने पहले मुकाबले में राजकुमार पारीक एवं आनंद शर्मा की जोड़ी को 3-2 से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में डॉ. रमेश अग्रवाल डॉ. अशोक मित्तल को शिकस्त दी। एक अन्य मुकाबले में सूर्य प्रकाश गांधी सत्यनारायण झाला ने राजकुमार पारीक आनंद शर्मा को 3-1 से हराकर लीग में पहली जीत दर्ज की है।