पारे में गिरावट, सुबह शाम मौसम सर्द
अजमेर |मौसम केतेवर सुबह और शाम को सर्द रहे। गुरुवार को अधिकतम न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 25 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आर्द्रता 48 तथा शाम की आर्द्रता 17 प्रतिशत रही। हवाएं 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस था।