पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जायरीन को भी मिलेंगी स्मार्ट सुविधाएं

जायरीन को भी मिलेंगी स्मार्ट सुविधाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में आने वाले जायरीन को भी स्मार्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्मार्ट सिटी के लिए दरगाह कमेटी जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग करेगी। इस संबंध में एक प्रस्ताव शनिवार को दरगाह कमेटी की बैठक में पारित किया गया। बैठक कमेटी सदर असरार अहमद खान की सदारत में आयोजित हुई।

दरगाह कमेटी सदर असरार अहमद खान की सदारत में संपन्न बैठक में दरगाह के विकास संबंधी कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। लेकिन अमेरिका द्वारा अजमेर शहर को स्मार्ट सिटी के लिए चुनना चर्चा का केंद्र बिंदु रहा। चर्चा में स्मार्ट सिटी के लिए जिला प्रशासन को भरपूर सहयोग का कहा गया साथ ही स्थानीय निवासियों के साथ जायरीन को भी स्मार्ट सहूलियतें दी जाएंगी। कमेटी ने जिला प्रशासन से यह भी अपेक्षा की कि अब जब भी स्मार्ट सिटी संबंधित बैठकें हों, उसमें कमेटी को भी शामिल किया जाए।

1 करोड़ 80 लाख से बनेगी बिल्डिंग

दरगाह कमेटी ख्वाजा मॉडल स्कूल में एक नया ब्लॉक निर्मित कराएगी। इस पर करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपए व्यय होने की संभावना जताई जा रही है। कमेटी दस्तावेजों की स्क्रीनिंग आईएसओ सर्टिफिकेट के लिए अगले माह से कार्य शुरू करना मंजूर किया गया। दरगाह शरीफ में भविष्य के निर्माण कार्य मास्टर प्लान से किए जाने के प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने स्वागत किया।
बैठक में कमेटी के नायब सदर शाह अम्मार अहमद उर्फ नैयर मियां, सदस्य उबेदुल्लाह शरीफ, पीर वदूद अशरफ, जावेद अब्दुल मजीद पारेख, हाजी खान मोहम्मद सईद, शेख अलीम, चौधरी वहाज अख्तर और नाजिम अशफाक हुसैन ने हिस्सा लिया।

सदस्य शेख अलीम का इस्तकबाल

दरगाह कमेटी सदस्य शेख अलीम का कमेटी की ओर से दरगाह के बुलंद दरवाजे पर इस्तकबाल किया गया। शेख अलीम की पत्नी इंदौर में संपन्न चुनाव में तीसरी बार पार्षद निर्वाचित हुई हैं। सदस्यों ने नवनिर्वाचित पार्षद के साथ ही अलीम का भी गुलपोशी कर इस्तकबाल किया। कमेटी स्टाफ ने भी स्वागत किया।