अजमेर. कोटा से बस में अजमेर रहे एक संदिग्ध युवक को बच्चा अगवा करने के शक में पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ लिया। बाद में जांच के दौरान पुष्टि हो गई कि वह बच्चा युवक का ही था। बस में डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ कोटा से अजमेर रहे युवक को संदिग्ध मानते हुए लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। इस पर आदर्शनगर थाना पुलिस ने बस को रुकवाया और युवक से पूछताछ की।
जांच में पुष्टि हो गई कि बच्चा युवक का ही था। पुलिस के अनुसार कोटा से अजमेर रही रोडवेज बस से किसी यात्री ने फोन पर सूचित किया था कि नशे में धुत युवक के पास डेढ़ साल का बच्चा है, जो बिलख-बिलख कर रो रहा है। शक है कि युवक बच्चे का अपहरण कर ले जा रहा है। सूचना पर आदर्शनगर थाना पुलिस ने बस को रुकवा कर जांच की। युवक के बयान के आधार पर उसके परिजनों को बुलाया गया। पुष्टि होने पर युवक और उसके पुत्र को छोड़ दिया गया।
पूछताछ में कोटा निवासी भंवर सिंह ने बताया कि उसके परिजन सोमलपुर इलाके में रिश्तेदार की शादी में आए हुए हैं। वह डेढ़ साल के पुत्र को लेकर अजमेर रहा था। केकड़ी में उसने बस से उतर कर शराब का सेवन किया, इस बीच बस रवाना हो गई, तो वह चलती बस में चढ़ा था। बच्चे के रोने पर लोगों ने शक के आधार पर पूछताछ की। उसके बयान का किसी ने एतबार नहीं किया।