- Hindi News
- फ्रेंच भाषा की परीक्षा में 21 स्टूडेंट्स का चयन
फ्रेंच भाषा की परीक्षा में 21 स्टूडेंट्स का चयन
अजमेर|फ्रेंच भाषाके एग्जाम \\\"डेल्फ ए-1’ में अजमेर के स्टूडेंट्स ने नया इतिहास रच दिया है। शहर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान बी.टी. से 21 स्टूडेंट ने इस परीक्षा में भाग लिया और सभी सलेक्ट हो गए। उल्लेखनीय है कि संस्थान के 75 स्टूडेंट गत दो वर्षों में डेल्फ परीक्षा के ए-1 जूनियर, ए-2 जूनियर, ए-1 सीनियर तथा ए-2 सीनियर लेवल को क्वालीफाई कर चुके हैं। संस्थान के निदेशक विशाल गोयल ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के विदेशी भाषा सीखने की ललक, खुद को ग्लोबल सिटीजन बनाने की चाहत, संस्थान के दक्ष और कुशल मार्गदर्शन पेरेंट्स के सपोर्ट को दिया है। फ्रेंच सरकार की ओर से होने वाली यह परीक्षा एक अच्छा कॅरियर आॅप्शन है। यूरोपीय मापदंडों के अनुसार ए-1 लेवल क्वालीफाई करने के मात्र 150 घंटे की क्लास पर्याप्त है। नौ से बीस वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेंच सीखने की सबसे सही उम्र है।