पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़े

कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़े

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवावर्ग को बढ़ती प्रतिस्पर्धा से विचलित और चिंतित होने की जरूरत नहीं है। तेजी से बदलती दुनिया और वैश्वीकरण के दौर में कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर भी कई गुना बढ़े हैं।

ये विचार पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक वेद माथुर ने शनिवार को अजमेर में आर्यभट्ट इंजीनियरिंग कॉलेज के चाचियावास स्थित परिसर में \\\"सामने है सफलता\\\' विषयक सेमिनार में इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी को खुद से जिद करनी होगी। खुशहाली के ख्वाब हकीकत में बदलते नजर आएंगे। आज के दौर में किसी भी विद्यार्थी का इंटेलीजेंट होना कोई खास बात नहीं, विद्यार्थी को इंटरेस्ट होना महत्त्वपूर्ण बात मानी जाती है। उन्होंने कहा कि आशावाद, उत्साह, उमंग, निरंतर व्यक्तित्व निखार और नई ऊंचाई छूने की तमन्ना ही सफलता के मंत्र हैं।

इससे पहले वेद माथुर का आर्यभट्ट इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. अमित शास्त्री ने अभिनंदन किया। डॉ. शास्त्री ने कॉलेज के विजन पर प्रकाश डाला।