सूफी शहबाज का उर्स शुरू
अजमेर| ब्यावररोड स्थित बकरा मंडी में हजरत सूफी शाहबाज का उर्स शनिवार से शुरू हो गया। झंडे की रस्म में अनेक मुरीदों ने शिरकत की। उर्स के दौरान विविध आयोजन होंगे। दरगाह सूफी शाहबाज के गद्दीनशीन सूफी जमीलुर्रहमान कादरी की अगुवाई में अस्र की नमाज के बाद अकीदतमंदों ने झंडा बुलंद किया। इस मौके पर शफीक खान, हारून कुरैशी, मोहम्मद अवेज समेत विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे। 10 फरवरी को रात को उलेमा किराम की तकरीर होंगी। इसके बाद महफिल होगी। विभिन्न कव्वाल पार्टियां मनकबत के नजराने पेश करेंगी। मगरिब की नमाज के बाद लंगर होगा। इधर 11 फरवरी को जोहर की नमाज के बाद कुल की महफिल शुरू होगी।