पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लीन इंडिया का संदेश दिया

क्लीन इंडिया का संदेश दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| न्यूऑल सेंट्स स्कूल आैर ऑल सेंट्स गर्ल्स स्कूल की आेर से शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस मौके पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्ले ग्रुप से लेकर आठवीं कक्षा तक के 900 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। नन्हें मुन्ने बच्चों ने क्लीन इंडिया रेस में भाग लेकर शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने का संदेश दिया। लिटिल चैंप आैर पार्टी रेस में प्ले ग्रुप के बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों को आनंदित कर दिया। बटर फ्लाई रेस में बालिकाओं ने रंग बिरंगी तितलियों का रूप धारण कर लक्ष्य हासिल किया। एचकेजी के बच्चों ने खजाना रेस में मनपसंद खिलौने चुनकर जोश फुर्ती से रेस पूरी की। द्वितीय कक्षा के बच्चे जोकर आैर चार्ली चैपलिन की भाव भंगिमाओं को दर्शाते हुए लक्ष्य पर पहुंचे। इसके बाद कक्षा-3 के बच्चों के लिए बैलेंस रेस हुई। कक्षा-4, 5 6 के छात्र-छात्राओं के लिए लाइम एंड स्पून, थ्री लैग , क्लीन इंडिया रेस आैर लॉक एंड की रेस आयोजित हुई। अंब्रेला रेस में नन्हें धावकों ने रंग बिरंगे छाते के साथ दौड़कर सभी को रोमांचित किया।

ऑल सेंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस मनाते बच्चे।