पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्मार्ट टीचिंग मैनेजमेंट के लिए बनेगा शिक्षा कोर ग्रुप

स्मार्ट टीचिंग मैनेजमेंट के लिए बनेगा शिक्षा कोर ग्रुप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्मार्टसिटी में स्मार्ट शैक्षणिक वातावरण बनाने का जिम्मा शिक्षा कोर ग्रुप का होगा। इस कोर ग्रुप में शिक्षा जगत से जुड़े स्थानीय विद्वानों को शामिल किया जाएगा। एजुकेशन हब के रूप में अजमेर के विकास के लिए जल्द ही शिक्षा कोर ग्रुप गठित किया जाएगा। यह कहना है स्मार्ट सिटी उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेंद्र भटनागर का। संभागीय आयुक्त कार्यालय में शिक्षकों के लिए आयोजित बैठक में डॉ. भटनागर ने कहा की अजमेर की शिक्षा नगरी के रूप में पहचान रही है। यहां शिक्षा के विकास की अपार संभावना है। स्मार्ट एवं हैरिटेज सिटी अजमेर को एजुकेशन हब के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे।

डीसी डॉ. भटनागर ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत विभिन्न कोर ग्रुप गठित किए जा रहे हैं। अजमेर के विकास के लिए शिक्षा कोर ग्रुप गठित किया जाएगा। बैठक में शामिल शिक्षाविदों से डीसी ने स्मार्ट सिटी की शिक्षा व्यवस्था पर विजन के लिए सुझाव मांगे। शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी अमित शर्मा ने कहा कि स्टॉफ के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।