पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंजुमन ने दिल्ली में पेश की चादर

अंजुमन ने दिल्ली में पेश की चादर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| खादिमोंकी संस्था अंजुमन सैयदजादगान की ओर से शनिवार को नई दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन औलिया के उर्स के मौके पर गरीब नवाज के दर की चादर पेश की। अंजुमन का एक प्रतिनिधिमंडल यह चादर लेकर दिल्ली पहुंचा। अंजुमन के प्रतिनिधिमंडल में उर्स कन्वीनर नायब सदर सैयद मुशर्रफ चौधरी, सचिव सैयद वाहिद हुसैन अंगाराशाह समेत विभिन्न गणमान्य लोग शरीक थे। बस्ती हजरत निजामुद्दीन दिल्ली में मनाए जा रहे उर्स में इस प्रतिनिधिमंडल ने शिरकत की। हजरत निजामुद्दीन औलिया की मजार मुबारक पर गरीब नवाज के दर की चादर अकीदत के फूल पेश किए गए। अंजुमन की ओर से लंगर का आयोजन भी किया गया।

शेखजादगान ने कराई कुरानख्वानी

महबूबइलाही हजरत निजामुद्दीन औलिया के उर्स के मौके पर अंजुमन शेखजादगान ने जोहर की नमाज के बाद कुरानख्वानी कराई और लंगर का आयोजन किया गया। मोहल्ला शोरग्रान स्थित गेस्ट हाउस में अंजुमन की ओर से 11वीं शरीफ के मौके पर लंगर का आयोजन किया गया। हाजी अजीम मोहम्मद चिश्ती इस आयोजन के लिए कन्वीनर बनाए गए।