बाइक चालक ने कराया मामला दर्ज
नगर निगम सीईओ की कार से बाइक से टकराने का मामला
अजमेर|फव्वाराचौराहाइलाके में दो दिन पहले नगर निगम सीईओ सीआर मीणा की कार से बाइक टकराने के मामले में बाइक सवार ने कार ड्राइवर और उसके साथियों पर मारपीट के आरोप को लेकर शनिवार को गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में कार ड्राइवर अशोक की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने पूर्व में ही अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पालबीछला निवासी विपिन जैन ने शिकायत दर्ज कराई है कि कार ड्राइवर ने एकाएक ब्रेक लगाए थे, इससे उसकी बाइक कार के पीछे टकरा गई थी। उसने ड्राइवर से शिकायत की तो उसके साथ मारपीट की गई। इससे वह अचेत हो गया। प्राइवेट अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य हुई।