पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने लगाया गोपनीयता भंग करने का आरोप

कांग्रेस ने लगाया गोपनीयता भंग करने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरवाड़पंचायत समिति प्रधान के लिए शनिवार को हुए चुनाव में गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी उम्मीदवार ने रिटर्निंग अधिकारी को आपत्ति दर्ज कराई है।

कांग्रेस के उम्मीदवार कैलाश चंद रेगर का आरोप है कि भाजपा के 12 पंचायत समिति सदस्यों ने विधायक के निर्देश पर मतपत्र के पीछे नंबर डाल दिए थे। चुनाव की गोपनीयता भंग करने की श्रेणी में अाता है, इसलिए मतपत्र रिजेक्ट होने चाहिए। सरवाड़ में पंचायत समिति के लिए 12 सदस्य भाजपा के थे, वहीं 5 कांग्रेस से जुड़े हैं। प्रधान पद के लिए भाजपा से किशनलाल बैरवा और कांग्रेस से कैलाश बैरवा मैदान में थे। एसडीएम के समक्ष चुनाव संबंधी प्रक्रिया के तहत कुल 17 मतों में से 12 किशनलाल बैरवा को मिले, जबकि कैलाश बैरवा को 5 मत प्राप्त हुए। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सरवाड़ के समक्ष कैलाश चंद रेगर ने आपत्ति दर्ज कराई कि मत पत्रों के पीछे क्रम संख्या अंकित की गई है जो कि चुनाव की गोपनीयता भंग करने की श्रेणी में आता है। बैरवा ने चुनाव परिणाम से असंतुष्टि जाहिर की। जारी परिणाम प्रपत्र पर टिप्पणी लिख दी। क्रास वोटिंग से बचने के लिए क्षेत्रीय विधायक के निर्देश पर भाजपा के पंचायत समिति सदस्यों ने मतपत्रों के पीछे नंबर डाल दिए थे। मत पत्रों की जांच में यह साबित होने पर नंबर लगे सभी मतपत्र रिजेक्ट हो सकतेे हैं। भाजपा के निर्वाचित प्रधान किशनलाल की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी।

कांग्रेस से छीने चार प्रधान

गतचुनाव में कांग्रेस के पास चार प्रधान थे, लेकिन इस बार कांग्रेस का एक भी प्रधान नहीं बन पाया। पहली बार पंचायत समिति बनी सरवाड़ में भी भाजपा का प्रधान बना है। इसी प्रकार लगातार तीसरी बार जिला प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा रहा।

परिणाम पत्र पर दर्ज की आपत्ति।