- Hindi News
- ब्लड के लिए भटकते रहे भर्ती रोगी के परिजन
ब्लड के लिए भटकते रहे भर्ती रोगी के परिजन
स्वाइन फ्लू से वृद्ध की मौत
अजमेर| जवाहर लाल नेहरु अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती स्वाइन फ्लू गर्भवती महिला रोगी के परिजन दो घंटे तक ब्लड के लिए भटकते रहे। जोनल ब्लड बैंक के कई चक्कर लगाने के बाद परिजन को ब्लड दिया गया। अस्पताल के अन्य विभागों में आपसी तालमेल नहीं होने से भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
किशनगढ़ नलू निवासी गर्भवती को पिछले दिनों स्वाइन फ्लू पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। महिला रोगी के शरीर में रक्त की कमी को देखते हुए डॉक्टरों ने तीन यूनिट रक्त चढ़ाने के लिए कहा। महिला के परिजन रक्त के नमूने लेकर ब्लड बैंक गए तो वहां काम कर रहे कार्मिकों ने डोनर की मांग करते हुए रवाना कर दिया।
बढ़ी मरीजों की संख्या
जेएलएनअस्पताल के आउट डोर में रोगियों की संख्या बढ़ी है। सी कैटेगरी के रोगी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। अब तक 83 मामले सामने चुके हैं। इनमें 59 पॉजिटिव, 16 नेगेटिव और 8 रोगियों की रिपोर्ट आनी शेष है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू से 19 मौत हो चुकी हैं।
^अस्पताल में स्वाइन फ्लू रोगी का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। रोगी को ब्लड की आवश्यकता होगी तो उसे बिना डोनर के निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। यदि किसी मरीज को परेशानी हुई है तो जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ.अशोक चौधरी, प्राचार्यजेएलएन मेडिकल कॉलेज