- Hindi News
- हाई वोल्टेज आने से जले उपकरण, परिवारों में रोष
हाई वोल्टेज आने से जले उपकरण, परिवारों में रोष
अजमेर| भजनगंजगली नंबर 16 के पीछे तानाजी नगर में बुधवार दोपहर हाई वोल्टेज से करीब 20 परिवारों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। जिन घरों में हाई वोल्टेज पहुंचा वहां टीवी, वाॅशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी समेत अन्य उपकरण जल गए। गुस्साए लोगों ने सब डिवीजन में सूचना दी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि दिन में डिस्कॉम कर्मचारी एक पोल को ठीक कर रहे थे, उसके बाद घरों में तेज वोल्टेज आया और कई उपकरण जल गए।
हाई वोल्टेज से जले उपकरणों को लेकर विरोध जताते लोग।