पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिहार में स्थिर सरकार की मांगी मन्नत

बिहार में स्थिर सरकार की मांगी मन्नत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| बिहारलोकजन शक्ति पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जियारत की। उन्होंने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर बिहार में स्थिर सरकार की मन्नत मांगी। पीर बाबा सूफी अजमेरी की अगुवाई में आए दल में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमीन आलम, पूर्व विधायक मोहम्मद तौहीद आलम, पूर्व विधायक सरबजीत समेत आधा दर्जन लोग शामिल थे। दल ने गरीब नवाज की मजार पर अकीदत का नजराना पेश किया। खादिम सैयद सुल्तानुल हसन चिश्ती मिस्बाही ने जियारत करा दस्तारबंदी की आैर तबर्रुक भेंट किया।

बिहार में स्थिर सरकार के लिए गरीब नवाज से मांगी मन्नत।