सूफी शहबाज के दर पेश की चादर
बकरामंडी स्थित हजरत सूफी शहबाज के उर्स के मौके पर बुधवार को चादर पेश की गई। उर्स में पूर्व शिक्षामंत्री नसीम अख्तर समेत खासी तादाद में अकीदतमंद शरीक हुए। कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन हुआ।
देश के विभिन्न हिस्सों से आए अकीदतमंद अस्र की नमाज के बाद जुलूस के रूप में चादर लेकर पहुंचे। पूर्व शिक्षामंत्री नसीम अख्तर, कांग्रेस नेता इंसाफ अली, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मुबारक खान आदि ने भी चादर अकीदत के फूल पेश किए। गद्दीनशीन जमीलुर्रहमान कादरी की अगुवाई में ये चादरें पेश की गई। गरीब नवाज सूफी मिशन सोसायटी के सदर हाजी जुल्फिकार चिश्ती, पीर सैयद गुलाम रसूल चिश्ती, नईम खान, पंचायत अंदर कोटियान के पूर्व सदर हाजी चांद खां, हाजी जुनैद, हाजी उवैस, फारूक भाई, मुंबई के हाजी मोहम्मद आरिफ, अफजल भाई, शब्बीर भाई, शफीक खान, हुमायूं खान, जाहिद खान समेत कई विशिष्ट जन जुलूस में शामिल हुए। कुरबान अली और साथी कव्वालों ने मैं तो सूफी पिया के द्वारे आई... समेत विभिन्न कलाम पेश किए। रंग पढ़ा गया और कुल के छींटों के साथ उर्स का समापन हुआ। बाद में लंगर का आयोजन हुआ।
सूफी शहबाज के उर्स के मौके पर चादर पेश करने जाते अकीदतमंद।
उर्स में उमड़े अकीदतमंद, पेश किए अकीदत के फूल, कुल की रस्म के साथ समापन