पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख के विजय जुलूस का जगह जगह स्वागत

जिला प्रमुख के विजय जुलूस का जगह-जगह स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजय जुलूस में शामिल जिला प्रमुख भाजपा के अन्य पदाधिकारी।

पॉलिटिकल रिपोर्टर| अजमेर

जिलापरिषद में नवनिर्वाचित जिला प्रमुख वंदना नौगिया का बुधवार को विजयी जुलूस निकाला गया। जुलूस का नगर के विभिन्न मार्गों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इससे पूर्व नौगिया जिला परिषद में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में शामिल हुई।

नाैगिया सुबह जिला परिषद पहुंची, जहां उन्होंने प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। उनके साथ उप जिला प्रमुख सहित सभी पंचायतों के प्रधान मौजूद थे। बैठक में हिस्सा लेने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। नगर सुधार न्यास के पूर्व सदर धर्मेश जैन, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, पूर्व विधायक बाबूलाल सिंगारिया, घनश्याम जांगिड़, पूर्व सभापति सरोज जाटव सहित ग्रामीण शामिल थे।

प्रमुखचौराहों का किया स्वागत : जिलापरिषद में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद विजयी जुलूस निकाला गया। खुली जीप में नवनिर्वाचित जिला प्रमुख वंदना नौगिया के साथ केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम पुष्कर विधायक सुरेश रावत मौजूद थे। जुलूस में कई कारों का काफिला शामिल हुआ। विजयी जुलूस जिला परिषद से शुरू होकर आगरागेट, गांधी भवन, मदारगेट, मार्टिंडल ब्रिज, जीसीए चौराहा, रामगंज, सुभाषनगर फाटक, खानपुरा, दौराई चौराहा होते हुए कंचन नगर पहुंचा। विभिन्न चौराहों पर जुलूस का स्वागत किया गया।