पेज एक का शेष...
सुरक्षाकानून व्यवस्था के लिहाज से आरएसी आस-पास के थानों से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता भी ब्यावर बुलवा कर तैनात किया गया। एहतियात के तौर पर ब्यावर उपखंड में 18 फरवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सतीशचंद्र जांगिड़ ने ब्यावर पहुंच कर समझाइश वार्ता की। साथ ही दोषी लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक जय यादव, तहसीलदार मदनलाल जीनगर समेत सिटी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी ने भी समाज के लोगों से अपने स्तर पर समझाइश वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे समुदाय विशेष के उपासना स्थल में मौजूद लोगों ने कुछ टूटने की अावाज सुनी। लोगों ने तीन युवकों को तेजी से भागते देखा तो उन्होंने युवकों को पकड़ कर रोक लिया। इसी दौरान उपासना स्थल में जाकर लोगों ने देखा तो माइक मिंबर क्षतिग्रस्त देखा। पवित्र ग्रंथ से भी बेअदबी हुई थी। तीनों युवकों को कमरेे में बंद कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही भीड़ जमा होने लगी। इसी दौरान युवकों पर हमला होने की आशंका के चलते सुरक्षा के लिहाज से समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस को तत्काल सूचना दी। सिटी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। आरोपियों को बाहर निकाले जाने के दौरान आक्रोशित भीड़ तीनों युवकों को पुलिस के घेरे से छुड़ाने के लिए टूट पड़ी। पदाधिकारियों ने आक्रोशित लोगों से समझाइश कर बड़ी मुश्किल से बाहर निकलवाया। तब कहीं जाकर आरोपियों को थाने लाया जा सका।
तीनोंआरोपी गिरफ्तार : समाजसदस्यों की ओर से सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए तीनों आरोपी सगे भाई हैं। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पाली जिलांतर्गत समीपवर्ती सेंदड़ा क्षेत्र के रेलड़ा-चैनपुरा निवासी मोहन सिंह रावत के बेटे है। इनमें शंकरसिंह रावत (22), गोपाल सिंह (20), और प्रतापसिंह (18) शामिल है। बड़ा भाई शंकरसिंह जोधपुर में ट्रैक्टर चलाता है और गोपालसिंह वहीं मजदूरी करता है। सबसे छोटा भाई प्रतापसिंह मोहम्मद अली स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है।
जिले में 14...
सरवाड़के गोयला गांव में गोयल पंप हाउस पर दोनों लाइनों के बीच डमी प्लेट लगाई जाएगी। वहीं सरवाड़ में 200 एमएम की पाइप लाइन को 1500 एमएम की स्टील लाइन से इंटर कनेक्ट किया जाएगा। एसआर 7 टैंक पर 75 एमएम क्षमता वाले स्टोरेज टैंक पर बटर फ्लाई वॉल्व एवं फ्लो मीटर लगाने, अलवर गेट नाले में जीर्ण-शीर्ण 600 एमएम की 15 मीटर पाइप लाइन बदलने, केसरगंज पंप हाउस पर वॉल्व चैंबर बनाने तथा वैशाली नगर पंप हाउस के जलाशय की सफाई समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।
यहांरहेगी जलापूर्ति प्रभावित : शटडाउन से अजमेर शहर समेत केकड़ी, नसीराबाद, एमएईएस, ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद से सरवाड़ तथा ब्यावर रोड के गांवों में 14 एवं 15 फरवरी को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इन स्थानों पर 12 एवं 13 फरवरी को स्टोरेज किए गए पानी की सप्लाई की जाएगी।
तीनदिन की चर्चा के बाद हुआ तय : सूत्राेंके मुताबिक एसई सुनील सिंहल चाहते थे कि बार-बार शट डाउन लेने के बजाए सभी नगर खंडों से बात कर सामंजस्य बनाया जाए और एक ही शट डाउन में पूरे कार्य किए जाएं। इसके लिए लगातार तीन दिन तक विभिन्न खंडों के एक्सईएन की बैठकें हुई। सभी के कार्यों की जानकारी लेकर शट डाउन तय किया गया।
^गर्मीऔर उर्स मेले की तैयारियों को लेकर 12 से 15 फरवरी तक शट डाउन लिया जा रहा है। इस दौरान कई कार्य किए जाएंगे। पानी की सप्लाई 16 फरवरी से ही सुचारू रहेगी। सुनीलसिंहल, एसई, पीएचईडी, अजमेर
निम्स यूनिवर्सिटी चेयरमैन...
उसकाआरोप है कि डॉ. तोमर ने यूरोप भेजने का प्रलोभन देते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया था। झारखंड पुलिस ने कोर्ट के आदेश की कॉपी राजस्थान के गृह सचिव और डीजीपी को भेज कर सहयोग की अपील की है। एक दो दिन में रांची पुलिस वारंट तामिल कराने के लिए जयपुर सकती है। उधर, राजस्थान के डीजीपी ने अभी तक वारंट की कॉपी नहीं मिलने की बात कही है।
आरटेट में 60% तो...
नएदिशा-निर्देशों के बाद तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2013 में नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। विभाग ने इस परीक्षा के संबंध में माइग्रेशन के बिंदु पर महाधिवक्ता की राय के आधार पर अपने पूर्व आदेश को अतिक्रमित करते हुए नया आदेश जारी किया है। बीएसटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष उपेन यादव का कहना है कि सरकार के इस कदम से इस भर्ती में जल्दी नियुक्तियों की राह खुलेगी। सरकार को जल्दी से जल्दी कटऑफ और मेरिट जारी कर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ करनी चाहिए।