कौस्तुभ ने जीता ऑलराउंडर जूनियर खिताब
अजमेर| दर्शकसंस्था जयपुर की ओर से आयोजित 26वीं महेंद्र भट्ट मेमोरियल राष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता 2015 में अजमेर के कौस्तुभ मणिपुष्प कुंज ने ताल वाद्य जूनियर एवं कला का ऑलराउंडर का खिताब जीता है। नौ वर्षीय कौस्तुभ ने शास्त्रीय गायन एवं शास्त्रीय वादन तबला में शानदार प्रस्तुति दी। कौस्तुभ के अतिरिक्त मयूर स्कूल की नौवीं की छात्रा सुघोष ने शास्त्री वादन तबला में तीसरा, संस्कृति स्कूल की छात्रा दिशा रामचंदानी ने लोक गायन में दूसरा तथा सुगम गायन में तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्कृति स्कूल की छात्रा हृदयांशी चारण ने भी बाल वर्ग में प्रस्तुति दी और प्रोत्साहन पुरस्कार जीता।