तैलिक वैश्य समाज ने निकाली कलश यात्रा
श्रीतैलिक वैश्य समाज सभा की ओर से बुधवार को शिव बाग स्थित शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें तैलिक समाजबंधुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
सभा के अध्यक्ष कैलाश झालीवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे नया बाजार स्थित शिव बाग से कलश यात्रा रवाना होकर कड़क्का चौक, धान मंडी, देहली गेट होते हुए गंज स्थित काली माता मंदिर पहुंची। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में बैड-बाजों के साथ घोड़ी, बग्घी के साथ भगवान शिव परिवार की नई प्रतिमाएं भी थी। गुरुवार को शिव परिवार की मूर्तियों की पूर्ण रूप से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। शोभायात्रा में संरक्षक सोहनलाल पंचोली, हेमराज मंगरोला, श्यामलाल हाडा, बाबूलाल साहू, कैलाश आसरवा, जयप्रकाश धावा, जगदीश मंगलुंडिया, सचिव गुलाबचंद साहू, कोषाध्यक्ष किशन गोपाल पंचोली, सहसचिव धर्मीचंद किसोदनिया, सह कोषाध्यक्ष प्रशांत साहू, युवा साहू समाज के अध्यक्ष किशन झालीवाल, सुशील साहू, पवन रेगा, ताराचंद गेरोटिया, भगवान आर्सवां, हरिचंद्र, बंसीलाल समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
नया बाजार स्थित गोल प्याऊ से निकली तैलिक वैश्य समाज की कलश यात्रा।