पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवनानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

देवनानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|अखिल भारतीयवाल्मीकि महासभा ने बुधवार को जिला परिषद के बाहर पंचायतीराज चुनाव प्रभारी एवं शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी का पुतला फूंका। महासभा ने विरोध जताते हुए जिला प्रमुख पद के लिए देवनानी पर वाल्मीकि समाज की प्रत्याशी किरण जेदिया की खिलाफत का आरोप लगाया। महासभा के प्रदेश महासचिव बुद्दन कुमार जेदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला परिषद के बाहर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने देवनानी के खिलाफ नारेबाजी की। जेदिया ने बताया कि देवनानी ने समाज के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हुए जिला प्रमुख पद के लिए समाज की प्रत्याशी को दरकिनार कर दिया। इससे वाल्मीकि समाज भाजपा से नाराज होकर आने वाले समय में उनका साथ नहीं देने के लिए विवश होगा। विरोध करने वालों में महासभा के प्रदेशाध्यक्ष कन्हैयालाल कलोशिया, सूरज हरियाला, नरेश सारवान, जसवंत चांवरिया, कौशल लहरी सहित अनेक लोग मौजूद थे।