पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब चार माह पहले बनी पुष्कर रोड की सड़क खुदी

अब चार माह पहले बनी पुष्कर रोड की सड़क खुदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| माकड़वालीरोड पर अजमेर डिस्कॉम की ओर से सड़क खोदने के बाद अब चार माह पहले पुष्कर रोड पर बनी सड़क पर शनिवार को जलदाय विभाग ने खुदाई का काम शुरू कर दिया। पार्षद ज्ञान सारस्वत की आपत्ति के बाद काम रोक दिया गया था। बाद में सार्वजनिक निर्माण विभाग की स्वीकृति पर काम फिर से शुरू हो गया।

पार्षद सारस्वत ने बताया कि अद्वैत आश्रम से वीरशाह कॉलोनी तक चार माह पहले अजमेर विकास प्राधिकरण ने सड़क का निर्माण कराया था। जलदाय विभाग ने दस इंच की पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदना शुरू कर दिया। शुक्रवार को विभाग से सड़क खोदने की स्वीकृति मांगी गई, लेकिन वे दिखा नहीं पाए। इसके चलते काम बंद करा दिया गया था। शनिवार को विभाग ने सड़क काे फिर खोदना शुरू किया। सारस्वत ने बताया कि मौके पर ही एडीए के सहायक अभियंता राजेंद्र कुड़ी को बुलाया गया। कुड़ी ने बताया कि एडीए ने सड़क खोदने की स्वीकृति नहीं दी है। जबकि वहां मौजूद जलदाय विभाग के अभियंता ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से अनुमति लेने का दावा करते हुए अभियंता तंवर से फोन पर बात कराई। तंवर ने स्वीकृति देने की बात स्वीकारी। अनुमति की पुष्टि के बाद सारस्वत ने लाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत को लेकर सवाल किया। इस पर सानिवि के अभियंता तंवर ने तुरंत मरम्मत कराने का विश्वास दिलाया। सारस्वत ने बताया कि जलदाय विभाग ने अंग्रेजों के समय बनी पुलिया को भी तोड़ दिया है। पुलिया में पाइप बिछाने से नागफणी की ओर से आने वाला पानी अवरुद्ध होगा। शुक्रवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम ने केबल बिछाने के लिए माकड़वाली रोड पर सड़क खोद दी थी। विभागों में तालमेल नहीं होने से एक सड़क के वापस डामरीकरण में दुगनी राशि खर्च हो रही है।