डॉ. बीएस करनावट फैलोशिप से सम्मानित
अजमेर|दिल्ली मेंआयोजित भारतीय शिशु चिकित्सा अकादमी के 52वें राष्ट्रीय अधिवेशन पेडिकोन -2015 में जेएलएन मेडिकल कॅालेज के वरिष्ठ आचार्य एवं शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. बीएस करनावट को अकादमी की फैलोशिप से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. करनावट संभाग में यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वाले पहले डॉक्टर हैं। उन्हें यह पुरस्कार तीन दशकों से भी अधिक समय से शिशु बाल चिकित्सा, शिक्षा, प्रशिक्षण, शोध, लेखन, संगठनात्मक एवं बाल कल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया।